खंडवा: पड़ोसी बना दरिंदा! नाबालिग को भगाकर महाराष्ट्र ले गया, दुष्कर्म और पॉक्सो में आरोपी गिरफ्तार
खंडवा जिले की मूंदी थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के कोपरगांव से बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।