कोटपूतली: कोटपूतली में स्वच्छता कार्यों की समीक्षा, बेहतर प्रदर्शन पर प्रोत्साहन की घोषणा की गई
Kotputli, Alwar | Apr 23, 2026
प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के के गुप्ता ने कोटपूतली कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों के स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर निकायों को ए, बी, सी और डी श्रेणियां में बांटा जाएगा।