रोहतास: अकबरपुर बाजार में ऑटो चालक और सवारी के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Rohtas, Rohtas | Jun 6, 2025 रोहतास थाना क्षेत्र के अकबरपुर बाजार में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ऑटो चालक और एक सवारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में तब्दील हो गया। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।