दीपका: कोरबा में बुकिंग के बहाने बुलाकर ड्राइवर को पेड़ से बांधकर लूट ली ₹17 लाख की स्कॉर्पियो, दो आरोपी गिरफ्तार
Dipka, Korba | Jun 7, 2026 कोरबा जिले में फिल्मी अंदाज में स्कॉर्पियो लूट की वारदात सामने आई है। सीहोर जाने की बुकिंग के बहाने तीन बदमाशों ने चालक संजय केंवट को सुनसान जंगल में ले जाकर आंखों में मिर्च स्प्रे डाला, मारपीट की और पेड़ से बांध दिया। इसके बाद आरोपी करीब 17 लाख रुपए की स्कॉर्पियो, मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह खुद को छुड़ाकर गांव पहुंचा और पुलि