गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महामाया मंदिर एवं तालाब परिसर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
सांसद श्री चिंतामणि महाराज, विधायक श्री भूलन सिंह मरावी एवं कलेक्टर श्रीमती रेना जमील सहित जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान में सहभागिता की। सांसद ने स्वच्छता की शपथ एवं विधायक ने नशामुक्ति का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर स्वच्छाग्रही दीदियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_मेरा_योगदान #स्वच्छता_ही_सेवा #स्वच्छ_सूरजपुर #गांधी_जयंती
@chhattisgarhcmo @sbmg.chhattisgarh @swachhbharatgrameen @dpr.chhattisgarh @chintamani.maharaj @bhulansinghmarabi @rena_jamil_ias