चित्रकूट।आजादी के बाद पहली बार रोशन होगा कोल्हुआमाफी गांव! अर्चना नितिन उपाध्याय की पहल लाई रंग, दीपावली से पहले बिजली मिलने की उम्मीद है, आजादी के दशकों बाद भी चित्रकूट तहसील के कोल्हुआमाफ़ी गांव के लोग बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित रहने को मजबूर हैं। आधुनिकता के इस दौर में जहां देश डिजिटल इंडिया और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं चित्रकूट की कर्वी तहसील अंतर्गत कोल्हुआमाफी गांव के ग्रामीण आज भी बिजली की रोशनी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब ग्रामीणों के इस लंबे इंतजार के खत्म होने की उम्मीद जगी है। गांव में विद्युत लाइन पहुंचाने की मांग को लेकर पिछले पांच महीनों से प्रयास कर रहीं समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय की पहल अब रंग लाती नजर आ रही है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं, अब विद्युत विभाग की ओर से भी दीपावली से पहले गांव में बिजली पहुंचाने की उम्मीद जताई गई है, दरअसल, चित्रकूट जनपद की कर्वी तहसील के अंतर्गत आने वाला कोल्हुआमाफी गांव लंबे समय से बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित बताया जा रहा है। गांव में विद्युत लाइन नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की जिंदगी में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई से लेकर घरेलू कामकाज तक प्रभावित होते हैं। इसी समस्या को लेकर करीब पांच महीने पहले समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की स्थिति को समझा और उनकी परेशानी को दूर कराने के लिए संबंधित अधिकारियों तक आवाज पहुंचाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों की समस्या को लेकर अर्चना नितिन उपाध्याय ने जिलाधिकारी से लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों तक लगातार संपर्क किया और गांव में बिजली पहुंचाने की मांग उठाई।मामला जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विद्युत विभाग, राजस्व विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम को गांव भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराया गया, ताकि विद्युत लाइन बिछाने में आने वाली संभावित बाधाओं का पता लगाया जा सके और समस्या का समाधान निकाला जा सके।
हालांकि, ग्रामीणों को अब तक बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई थी, जिसके चलते अर्चना नितिन उपाध्याय लगातार अधिकारियों से मुलाकात कर इस मामले के जल्द निस्तारण की मांग करती रहीं। इसी क्रम में एक बार फिर समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ग्रामीण महिलाओं के साथ विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता आर.के. यादव से मिलीं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कोल्हुआमाफी गांव में बिजली पहुंचाने के मामले को जल्द से जल्द निस्तारित करने की मांग उठाई। अर्चना नितिन उपाध्याय ने अधिकारियों के सामने ग्रामीणों की समस्याओं को रखते हुए कहा कि गांव के लोग लंबे समय से बिजली की सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब जरूरी है कि कागजी कार्रवाई पूरी कर जल्द से जल्द जमीनी स्तर पर काम शुरू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। मीडिया से बातचीत करते हुए अर्चना नितिन उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने आज विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर गांव में बिजली पहुंचाने की मांग दोहराई है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है कि इसी महीने गांव में काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि निर्धारित समय पर काम शुरू होता है तो इस दीपावली तक गांव के लोगों को बिजली की सुविधा मिल सकती है। इससे ग्रामीण परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और वर्षों से चला आ रहा अंधेरे का संकट दूर होने की उम्मीद है।
अर्चना नितिन उपाध्याय ने इस मामले में पहल करने और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के लिए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ लगातार किए गए प्रयास अब सफलता की ओर बढ़ रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही गांव में बिजली पहुंचने का सपना साकार होगा। वहीं, इस पूरे मामले पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता आर.के. यादव ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गांव में विद्युत आपूर्ति पहुंचाने से संबंधित कागजी कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। विद्युत विभाग के अधिकारी के अनुसार, शेष प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम आगे बढ़ाया जाएगा। विभाग की ओर से उम्मीद जताई गई है कि दीपावली से पहले ग्रामीणों को बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। यदि विभाग द्वारा तय समयसीमा के अनुसार काम पूरा कर लिया जाता है, तो कोल्हुआमाफी गांव के लोगों के लिए यह दीपावली खास हो सकती है। वर्षों से बिजली का इंतजार कर रहे ग्रामीणों के घरों में पहली बार विद्युत रोशनी पहुंचने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।अधीक्षण अभियंता आर.के. यादव के मुताबिक, गांव में बिजली पहुंचाने से संबंधित कागजी कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपावली से पहले ग्रामीणों को बिजली की सुविधा मिल सकेगी।
बाइट: अर्चना नितिन उपाध्याय, (समाजसेविका)
बाइट: आर०के० यादव (अधीक्षण अभियंता)