#बलिया #बलिदान दिवस: #बेल्थरारोड अंग्रेजों की फौज रोकने के लिए रेल की पटरियां उखाड़ने वाले शिक्षक #शहीद #चन्द्रदीप_सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि!
बेल्थरारोड: #चरौवा बलिदान दिवस पर डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में शहीद स्मारक पर प्रधानाचार्य शिवशंकर प्रसाद कुसुमाकर ने पुष्पांजलि अर्पित कर अगस्त क्रांति के अमर शहीद एवं कॉलेज के पूर्व शिक्षक चन्द्रदीप सिंह के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। अंग्रेजी फौज की आवाजाही रोकने के लिए साथियों संग रेलवे पटरी उखाड़ने वाले चन्द्रदीप सिंह को अंग्रेजों ने गोली मारकर शहीद कर दिया था।
इस अवसर पर रामप्रकाश, राम विजय यादव, विनोद कुमार, जयप्रकाश, विनय कुमार, राम कुंवर, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, रत्नेश दुबे व अजय कुमार शर्मा समेत विद्यालय परिवार ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं आरीपुर सरया में ग्राम प्रधान नीलम सिंह ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शहीदों की शहादत हमारी विरासत है, उनकी वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#ChandradeepSingh #CharauwaMartyrdomDay #DAVInterCollege #BeltharaRoad #AugustKranti1942 #FreedomFighters #AmarShaheed #MartyrsTribute #IndianFreedomStruggle #BalliaNews #Ballia #UPNews #DeshBhakti #VandeMataram