मुंगेर: बिहार में अब कोई पुल नहीं गिरेगा, मुंगेर पहुंचे पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र ने किया बड़ा दावा
Munger, Munger | May 15, 2026 बिहार में अब कोई पुल नहीं गिरेगा । ये दावा किया है राज्य के पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र ने। मुंगेर पहुंचने पर मंत्री ने कहा कि विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद सरकार पुलों की निगरानी और रखरखाव को लेकर बड़ा कदम उठा रही है। इसके तहत हर प्रमंडल में वरीय अभियंताओं की विशेष टीम बनाई जाएगी, जो पुलों का पूरा डाटा तैयार करेगी।