गोरखपुर: गोरखपुर एम्स की नई पहल अब ड्रोन से पीएचसी और सीएचसी पर भेजी जाएगी दवाएं, एम्स ने किया ट्रायल
गोरखपुर एम्स अब एक नई पहल करने जा रहा है। बहुत जल्द ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए जिले के ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों पर दवाएं भेजी जाएगी। ड्रोन से दवों के साथ ब्लड कलेक्शन का भी काम किया जाएगा। ड्रोन के इस्तेमाल से दवाई भेजने से समय की बचत होगी। गोरखपुर एम्स द्वारा इसका ट्रायल भी किया जा रहा है।