गोरखपुर: निषाद आरक्षण पदयात्रा पर जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाने के बाद गोरखपुर प्रेस क्लब पर निषाद समाज ने की प्रेस वार्ता
9 फरवरी को निषाद आरक्षण पद यात्रा निकाली जानी थी जिसे जिला प्रशासन ने रोक लगा दिया है उसके बाद आज गोरखपुर प्रेस क्लब पर वार्ता करने पहुंचे निषाद समाज के सदस्य ने बताया कि हमारी यह पदयात्रा पूरी संवैधानिक तरीके से और कानून का पालन करते हुए निकाली जानी थी लेकिन प्रशासन द्वारा बलपूर्वक इसको दबाने का काम किया गया।