गोरखपुर: चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएसबी के उपनिरीक्षक ने की खुदकुशी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
चिलुआताल थाना क्षेत्र की सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय उर्वरक नगर स्थित आवास में उपनिरीक्षक ने खुदकुशी कर ली, जम्मू कश्मीर के राजौरी निवासी अशोक सिंह पुत्र सरदार सिंह सीमा सुरक्षा बल में उप निरीक्षक पद पर गोरखपुर मुख्यालय में कार्यरत थे। 11 फरवरी को सुबह परिजनों ने फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ इससे परेशान परिजनों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।