गोरखपुर: गोरखनाथ ओवर ब्रिज से गोरखनाथ मंदिर तक पैदल चलकर एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को परखा
गोरखनाथ मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था को परखने के लिए आज एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने गोरखनाथ ओवर ब्रिज से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफ़िक व्यवस्था को परखा और सड़क के दोनों तरफ के दुकानदारों को हिदायत दी कि अपनी दुकानों के हद में ही अपने सामानों को रखें। निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।