गोरखपुर: गुलरिहा पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने व बेचने के आरोप में एक आरोपी को सरैया बाजार से किया गिरफ्तार
अवैध कच्ची शराब के कारोबारी और बनाने वालों के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत दीपचंद निषाद नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गुलरिहा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज इसे सरैया बाजार से गिरफ्तार किया है। इसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।यह अवैध कच्ची शराब बनाता और बेचता था।