लखीसराय: किउल खगौल में अज्ञात कारणों से चाकू मारकर एक युवक को किया घायल,मौके से 112 पुलिस टीम ने इलाज हेतु पहुंचाया सदर अस्पताल
किउल खगौल गांव में एक युवक को चाकू मारे जाने का मामला सामने आया है।जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने चाकू मारने वाले व्यक्ति का घर को घेर लिया।और बाहर निकलने का दबाब बनाने लगे। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने मामले को संभालते हुए। चाकू से घायल व्यक्ति को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया।घायल व्यक्ति की पहचान शंकर मंडल के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।