लखीसराय: हकीमगंज गांव में घरेलू विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक युवक घायल, सदर अस्पताल में किया गया उपचार
किऊल थाना क्षेत्र के हकीमगंज गांव में घरेलू विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गए जिसे उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। किऊल थाना क्षेत्र के हकीमगंज गांव के रहने वाले मरहूम अहमद शकील हिंदी के पुत्र नौशाद आलम को उनके अपने घर पर मामुली विवाद के दौरान उनके ही परिजनों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।