लखीसराय: लाखोंचक रेलवे स्टेशन पर गिरकर घायल व्यक्ति की मौत, घंटों बाद हुई पहचान,पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन
क्यूल झाझा रेलखंड स्थित लाखोचक रेलवे स्टेशन के समीप गिरकर एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जहां चौकीदार द्वारा इलाज हेतु अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई। जिसकी पहचान आरा जिले के पैठानपुर निवासी हरेराम सिंह का पुत्र तुलसी कुमार है। जो टाटा में किसी निजी कंपनी में कार्य करता था। जहां से लौटने के दौरान साउथ बिहार एक्सप्रेस से गिर गया ।