लखीसराय: बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ ने बाजार समिति में की बैठक, 21 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का किया एलान
बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ कार्यालय में 21 सूत्री मांगों को लेकर कर्मियों ने बैठक की। जहां चरणबद्ध आंदोलन करने का एलान किया है। जिसका नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास कुमार ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विरोध की शुरुआत ड्यूटी के दौरान आगामी 19 जुलाई से 23 जुलाई तक काली पट्टी लगाकर करेंगे।