डुमरांव: पश्चिम बंगाल: चौरंगी से चुनाव हारने के बाद भाजपा प्रत्याशी के गृह क्षेत्र डुमरांव में भी मायूसी
Dumraon, Buxar | May 6, 2026 पश्चिम बंगाल के चौरंगी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद भाजपा प्रत्याशी संतोष पाठक ने अपने कार्यकर्ताओं से संयम और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उनकी हार के बाद उनके गृह क्षेत्र डुमरांव में भी समर्थकों के बीच मायूसी देखी जा रही है। संतोष पाठक मूल रूप से डुमरांव प्रखंड के नया भोजपुर के निवासी हैं और कुछ माह पूर्व ही कांग्रेस छोड़ा था।