संपतचक: गौरीचक के जैबर में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा चुराई
गौरीचक थाना क्षेत्र के जैबर गांव में करीब 34 वर्ष पूर्व संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी।इस प्रतिमा पर सभी जाति वर्ग के लोग आपसी समरसता का परिचय देते हुए प्रत्येक वर्ष अंबेडकर जयंती भी मानते हैं।लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा चुराकर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है।