संपतचक: पचरुखिया थाना क्षेत्र के ऐनियो गांव से बुलेट की चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पचरुखिया थाना क्षेत्र के ऐनियो गांव निवासी राम सकल दुबे का पुत्र राम नारायण दुबे की काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल नंबर BRO1BC 0649 अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। इस संबंध में पचरूखिया पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।इसी बीच आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में बुलेट चोर कैद हो चुका है,जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होगा।