संपतचक: अवर निबंधन कार्यालय, संपतचक में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया
संपतचक अवर निबंधन कार्यालय में पदस्थापित प्रथम अवर निबंधक आशीष अग्रवाल की विदाई एवं नव पदस्थापित अवर निबंधक विकास कुमार के स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में कार्यालय के सभी कर्मियों के साथ स्थानीय अधिवक्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन दस्तावेज नवीस संघ संपतचक द्वारा किया गया।