पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी
प्याज के भाव में तेजी, लहसुन के दाम में आई नरमी; प्याज ₹2603 व लहसुन ₹15,500 प्रति क्विंटल बिका
पोलायकलां। कृषि उपज मंडी में मंगलवार को प्याज के भाव में तेजी दर्ज की गई, जबकि लहसुन के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली। मंडी प्रभारी द्वारा शाम 5 बजे जारी जानकारी के अनुसार प्याज की 12 हजार कट्टे तथा लहसुन की 2200 कट्टे आवक रही।