बेगूसराय: समाहरणालय परिसर से ईवीएम और वीवीपैट प्रशिक्षण के लिए जागरूकता रथ रवाना
लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सशक्त एवं सहभागितापूर्ण बनाने की दिशा में डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर इवीएम, वीवीपैट हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग के लिये प्रचार वाहनों को रवाना किया गया. समाहरणालय परिसर से उप निर्वाचन पदाधिकारी मथुरा बड़ाईक ने मंगलवार की शाम 04:00 बजे हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया है.