बेगूसराय: इनियार ढाला के पास बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, तीन दर्जन से अधिक होमगार्ड जवान घायल
बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां होमगार्ड जवान से भरी बस अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल मैं जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं होमगार्ड जवान से भरी बस गड्ढे में पलट गया। जिसमें बस पर सवार तीन दर्जन से अधिक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।