बेगूसराय: 22 अगस्त को बेगूसराय आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी जानकारी
22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने खुलकर प्रेस के सम्मुख अपनी बातों को रखा । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बेगूसराय जिले को बहुत बड़ी सौगात दी जा रही है।