बेगूसराय: साहेबपुरकमाल थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त राजा यादव उर्फ राजो यादव को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने मंगलवार की शाम 05:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि आर्म्स एक्ट के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.