बेगूसराय: रशियन गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की प्रेस वार्ता, आरजेडी, कम्युनिस्ट व कांग्रेस पर साधा निशाना
रशियन गेस्ट हाउस में बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार की दोपहर 01:00 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने आरजेडी, कांग्रेस व कम्युनिस्ट पर जमकर निशाना साधा है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेगूसराय के औद्योगिक क्षेत्रों को समाप्त करने में कम्युनिस्ट का हाथ है.