कोरबा: वार्ड 44 अयोध्यापुरी में 4 दिन से बाधित जलापूर्ति, पार्षद की पहल पर टैंकरों से मिली राहत
Korba, Korba | Jun 19, 2026 नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 44 अयोध्यापुरी के रहवासी पिछले चार दिनों से भीषण जल संकट से जूझ रहे थे। नलों में पानी न आने से लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पार्षद और स्थानीय नेताओं ने मोर्चा संभाला।