पोकरण क्षेत्र के नेड़ान गांव में धड़ल्ले से अवैध खनन, लाखों के राजस्व नुकसान का आरोप
पोकरण क्षेत्र के नेड़ान गांव में कथित रूप से लंबे समय से चल रहे अवैध खनन ने प्रशासन और खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि विभागीय उदासीनता के चलते खनन माफिया दिनदहाड़े बेखौफ होकर अवैध खनन कर रहे हैं, जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियां खुलेआम जारी हैं और खनन माफिया के वाहन दिन-रात सड़कों पर तेज गति से दौड़ते नजर आते हैं। इन वाहनों के चालकों द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप भी सामने आ रहे हैं, जिससे आमजन में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और खनन विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने, खनन में इस्तेमाल हो रहे वाहनों और मशीनरी को जब्त करने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि शिकायतों के बाद प्रशासन इस मामले में कब तक ठोस कार्रवाई करता है। CMO Rajasthan BJP Rajasthan
Barmer, Barmer | Aug 27, 2026