बेनीपुर: दुर्गा मंदिर परिसर बेनीपुर में जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
दुर्गा मंदिर परिसर बेनीपुर में जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष नीलांबर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक को राजद प्रदेश सचिव कमल राम विनोद झा उर्फ सेठ ने संबोधित करते हुए कहा कि 25 फरवरी को दरभंगा में आयोजित पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सफल बनाने में लग जाए।