बेनीपुर: व्यवहार न्यायालय बेनीपुर में आयोजित कैंप कोर्ट का संचालन जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने कर 102 मामले की
व्यवहार न्यायालय बेनीपुर में बुधवार को डीजे विनोद कुमार तिवारी ने कैंप कोर्ट का संचालन कर 102 मामले की सुनवाई की। अपर लोक अभियोजक चक्रपाणि चौधरी ने अभियोजन पक्ष की ओर से बहस किया। एपीपी श्री चौधरी के मुताबिक बीपी 31, एबीपी 58, क्रिमिनल रिवीजन 10, क्रिमिनल मिसलेनियस 2, क्रिमिनल अपील एक कुल 102 मामले की सुनवाई हुई।