बेनीपुर: बहेड़ा में सरस्वती पूजा जुलूस पर पथराव मामले में थाना में दर्ज केस में 161 नामजद व 300 अज्ञात को बनाया गया अभियुक्त
बहेड़ा एसएचओ संतोष कुमार मंडल ने दी जानकारी। उन्होंने बताया कि दण्डाधिकारी सह बीसीओ शशि कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें 161 नामजद तथा 300 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 76 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसमें 50 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जबकि 26 लोगों को पीआर बॉड पर छोड़ दिया गया।