बेनीपुर: मध्य विद्यालय हनुमान के निकट बीडीओ व सीओ ने किया सड़क की भूमि का स्थल निरीक्षण
मध्य विद्यालय हनुमाननगर बेनीपुर के निकट सड़क की भूमि विवाद का स्थल निरीक्षण बुधवार को सीओ पल्लवी कुमारी एवं बीडीओ प्रवीण कुमार ने किया। सूत्रो के मुताबिक स्थानीय लोग विद्यालय जमीन सड़क में देने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा बूझकर मामले का निष्पादन किया।