बिछिया: अंजनिया के अहमदपुर चौराहे पर हादसों को न्योता! सड़क किनारे खड़े ट्रकों से बढ़ी परेशानी...
मंडला जिले के बिछिया -अंजनिया स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-30 का अहमदपुर चौराहा हादसों की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इसके बावजूद सड़क किनारे स्थित ढाबों के पास भारी वाहन और ट्रक खड़े होने का सिलसिला लगातार देखने को मिल रहा है। गुरुवार 2 जुलाई को दोपहर 1 बजे तक भी यहां कई ट्रक सड़क किनारे खड़े दिखाई दिए l स्थानीयजन प्रशासन से कार्यवाही मांग की है l