हाथरस: गांव सोखना में मुस्लिम समुदाय के दबंगों ने 1 महिला सहित 3 लोगों को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने घायलों का कराया मेडिकल
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना मे एक महिला सहित तीन लोगों को मुस्लिम समुदाय के दबंग लोगों ने मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित घायलों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। घायल युवक ने बताया गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मारपीट की कर दी।