बहेड़ी: नगर के नैनीताल रोड पर भाजपा द्वारा विपक्ष के खिलाफ निकाली गई महिला पद यात्रा, नारेबाज़ी कर फूंका पुतला
बहेड़ी नगर में आज भाजपा के बैनर तले जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल एवं नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन रश्मि जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित पूरे विपक्ष के खिलाफ एकजुट होकर नगर के नैनीताल रोड पर मार्च निकाला।और विपक्ष का पुतला फूंका पद यात्रा के दौरान महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।