Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

लाडवा के हिंदू हाई स्कूल में स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में दिव्य गीता सत्संग आरम्भ #Ladwa #GeetaSatsang #SwamiG...

Haryana, India | Mar 11, 2026

MORE NEWS

घरेलू विवाद में पत्नी व बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

वारदात में प्रयोग की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर व 14 खाली कारतूस घटनास्थल से बरामद

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 7 जून । 6/7 जून 2025 की रात को थाना सैक्टर-5, गुरुग्राम में एक सूचना प्राप्त हुई कि अशोक विहार फेज-3, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटे को गोली मार दी है। जिस पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर ज्ञात हुआ कि घायलों का अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस टीम द्वारा फिंगरप्रिंट, सीन ऑफ क्राइम टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा अस्पताल से मृतकों का ब्रोट डेड रुक्का प्राप्त किया। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। उपरोक्त घटना के संबंध में एक महिला ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह अशोक विहार फेज-3, गुरुग्राम में अपने मायके आई हुई थी। 6 जून की रात को करीब 11 बजे इसके पिता अनिल तंवर व माता आशा थर्ड फ्लोर पर सोने के लिए चले गए तथा यह, इसका भाई प्रशांत व इसकी भाभी फर्स्ट फ्लोर पर थे। कुछ समय पश्चात इनको इसके माता-पिता की झगड़ने की आवाज सुनाई दी। जिस पर यह  थर्ड फ्लोर पर पहुंची जहां पर इसके पिता ने इसकी माता के थप्पड़ मारे। आवाज सुनकर इसका भाई भी थर्ड फ्लोर पर आ गया तथा इसके पिता को समझने की कोशिश करने लगा। तभी इसके पिता अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर आए तथा इसकी मां व भाई को गोलियां मार दी। जिसकी भाभी भी ऊपर आ गई इन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन इसके पिता नहीं माने तो यह डरकर नीचे भाग गई। जब इसका पिता नीचे आए तो इन्होंने ऊपर जाकर देखा तो इसके भाई व माँ को गोलियां लगी हुई थी तथा खून से लथपथ पड़े थे। इसके पिता ने इसकी माता आशा उम्र 52 वर्ष व भाई प्रशांत उम्र 27 वर्ष की गोलियां मारकर हत्या कर दी। शिकायत पर थाना सैक्टर-5, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

थाना सैक्टर-5, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को 7 जून‌ को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अनिल (उम्र-56 वर्ष) तंवर निवासी अशोक विहार फेज-3, गुरुग्राम के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी एक सिक्योरिटी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। मृतका आशा रानी एक निजी स्कूल चलाती थी तथा उसी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थी। मृतक प्रशांत अपनी माता आशा रानी के साथ स्कूल के प्रबंधन एवं संचालन का कार्य संभालता था। आरोपी के परिवार में काफी समय से पारिवारिक मतभेद व घरेलू विवाद चल रहा था। 6/7 जून‌ की रात्रि को पत्नी के साथ हुए झगड़े के दौरान उसका पुत्र भी बीच-बचाव करने के लिए आ गया। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी व पुत्र पर फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई।

पुलिस टीम द्वारा वारदात में प्रयोग की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर व 14 खाली कारतूस को घटनास्थल से कब्जा पुलिस में लिया गया है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अभियोग में नियमानुसार आगामी जांच कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

घरेलू विवाद में पत्नी व बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार वारदात में प्रयोग की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर व 14 खाली कारतूस घटनास्थल से बरामद गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 7 जून । 6/7 जून 2025 की रात को थाना सैक्टर-5, गुरुग्राम में एक सूचना प्राप्त हुई कि अशोक विहार फेज-3, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटे को गोली मार दी है। जिस पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर ज्ञात हुआ कि घायलों का अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस टीम द्वारा फिंगरप्रिंट, सीन ऑफ क्राइम टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा अस्पताल से मृतकों का ब्रोट डेड रुक्का प्राप्त किया। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। उपरोक्त घटना के संबंध में एक महिला ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह अशोक विहार फेज-3, गुरुग्राम में अपने मायके आई हुई थी। 6 जून की रात को करीब 11 बजे इसके पिता अनिल तंवर व माता आशा थर्ड फ्लोर पर सोने के लिए चले गए तथा यह, इसका भाई प्रशांत व इसकी भाभी फर्स्ट फ्लोर पर थे। कुछ समय पश्चात इनको इसके माता-पिता की झगड़ने की आवाज सुनाई दी। जिस पर यह थर्ड फ्लोर पर पहुंची जहां पर इसके पिता ने इसकी माता के थप्पड़ मारे। आवाज सुनकर इसका भाई भी थर्ड फ्लोर पर आ गया तथा इसके पिता को समझने की कोशिश करने लगा। तभी इसके पिता अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर आए तथा इसकी मां व भाई को गोलियां मार दी। जिसकी भाभी भी ऊपर आ गई इन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन इसके पिता नहीं माने तो यह डरकर नीचे भाग गई। जब इसका पिता नीचे आए तो इन्होंने ऊपर जाकर देखा तो इसके भाई व माँ को गोलियां लगी हुई थी तथा खून से लथपथ पड़े थे। इसके पिता ने इसकी माता आशा उम्र 52 वर्ष व भाई प्रशांत उम्र 27 वर्ष की गोलियां मारकर हत्या कर दी। शिकायत पर थाना सैक्टर-5, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। थाना सैक्टर-5, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को 7 जून‌ को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अनिल (उम्र-56 वर्ष) तंवर निवासी अशोक विहार फेज-3, गुरुग्राम के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी एक सिक्योरिटी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। मृतका आशा रानी एक निजी स्कूल चलाती थी तथा उसी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थी। मृतक प्रशांत अपनी माता आशा रानी के साथ स्कूल के प्रबंधन एवं संचालन का कार्य संभालता था। आरोपी के परिवार में काफी समय से पारिवारिक मतभेद व घरेलू विवाद चल रहा था। 6/7 जून‌ की रात्रि को पत्नी के साथ हुए झगड़े के दौरान उसका पुत्र भी बीच-बचाव करने के लिए आ गया। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी व पुत्र पर फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस टीम द्वारा वारदात में प्रयोग की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर व 14 खाली कारतूस को घटनास्थल से कब्जा पुलिस में लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अभियोग में नियमानुसार आगामी जांच कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 7, 2026

Jhajjar, Jhajjar | Jun 7, 2026

जनता के बेहतर इलाज के लिए कांग्रेस सेवादल का आंदोलन, सरकार ने नहीं पुरी की हमारी मांगे तो होगी भूख हड़ताल 

गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल: जिला नागरिक अस्पताल निर्माण में देरी पर सड़क पर उतरे कांग्रेसी

गुरुग्राम में वर्षों पहले तोड़े गए जिला नागरिक अस्पताल के निर्माण में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धानक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

गुड़गांव की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिला नागरिक अस्पताल के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धानक ने किया।

अनिल धानक ने आरोप लगाया कि कई साल पहले अस्पताल को तोड़ दिया गया था, लेकिन आज तक नया अस्पताल तैयार नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल निर्माण में देरी के कारण शहर की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो चुकी हैं और गरीब लोगों को इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
#Congress #hospital #gurgaon #facebookviral

जनता के बेहतर इलाज के लिए कांग्रेस सेवादल का आंदोलन, सरकार ने नहीं पुरी की हमारी मांगे तो होगी भूख हड़ताल गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल: जिला नागरिक अस्पताल निर्माण में देरी पर सड़क पर उतरे कांग्रेसी गुरुग्राम में वर्षों पहले तोड़े गए जिला नागरिक अस्पताल के निर्माण में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धानक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। गुड़गांव की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिला नागरिक अस्पताल के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धानक ने किया। अनिल धानक ने आरोप लगाया कि कई साल पहले अस्पताल को तोड़ दिया गया था, लेकिन आज तक नया अस्पताल तैयार नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल निर्माण में देरी के कारण शहर की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो चुकी हैं और गरीब लोगों को इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। #Congress #hospital #gurgaon #facebookviral

Jhajjar, Jhajjar | Jun 7, 2026

बाईक चोरी करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद।

चोरी के 3 मामले भी सुलझे

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 7 जून । 4 जून को एक व्यक्ति द्वारा थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में एक शिकायत  आरती मॉल प्लाजा के गेट नंबर-2, गुरुग्राम के पास से इसकी बाईक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध में दी। प्राप्त शिकायत पर थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

अपराध शाखा फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए 1 आरोपी को 7 जून‌ को सरकारी अस्पताल सैक्टर-10, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अजरुद्दीन निवासी गांव जमालगढ़, जिला नूंह (हरियाणा) के रूप में हुई।

6 जून को आरोपी अजरुद्दीन व उसका साथी वसीम उपरोक्त अभियोग में चोरी की गई मोटरसाइकिल पर सवार होकर केएमपी एक्सप्रेस-वे पर जा रहे थे। पुलिस टीम को देखकर दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया तथा एक्सप्रेस-वे से कूद गए। इस दौरान आरोपी अजरुद्दीन के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा आरोपी वसीम के हाथ में चोट लग गई। दोनों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में दाखिल कराया गया था। उपचार उपरांत आरोपी अजरुद्दीन को आज नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जबकि आरोपी वसीम अभी उपचाराधीन है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा जिला गुरुग्राम में मोटरसाइकिल चोरी की 2 अन्य वारदातों को भी अंजाम देने का खुलासा किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी के खिलाफ चोरी करने, चोरीशुदा संपत्ति रखने, पुलिस कार्य में बाधा डालने, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 27 अभियोग गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी, पलवल व झज्जर  में पहले भी अंकित हैं।

पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

बाईक चोरी करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद। चोरी के 3 मामले भी सुलझे गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 7 जून । 4 जून को एक व्यक्ति द्वारा थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में एक शिकायत आरती मॉल प्लाजा के गेट नंबर-2, गुरुग्राम के पास से इसकी बाईक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध में दी। प्राप्त शिकायत पर थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। अपराध शाखा फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए 1 आरोपी को 7 जून‌ को सरकारी अस्पताल सैक्टर-10, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अजरुद्दीन निवासी गांव जमालगढ़, जिला नूंह (हरियाणा) के रूप में हुई। 6 जून को आरोपी अजरुद्दीन व उसका साथी वसीम उपरोक्त अभियोग में चोरी की गई मोटरसाइकिल पर सवार होकर केएमपी एक्सप्रेस-वे पर जा रहे थे। पुलिस टीम को देखकर दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया तथा एक्सप्रेस-वे से कूद गए। इस दौरान आरोपी अजरुद्दीन के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा आरोपी वसीम के हाथ में चोट लग गई। दोनों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में दाखिल कराया गया था। उपचार उपरांत आरोपी अजरुद्दीन को आज नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जबकि आरोपी वसीम अभी उपचाराधीन है। पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा जिला गुरुग्राम में मोटरसाइकिल चोरी की 2 अन्य वारदातों को भी अंजाम देने का खुलासा किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी के खिलाफ चोरी करने, चोरीशुदा संपत्ति रखने, पुलिस कार्य में बाधा डालने, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 27 अभियोग गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी, पलवल व झज्जर में पहले भी अंकित हैं। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 7, 2026

विदेशी मुद्रा के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी ने ठगी करने वाले आरोपियों को सिम कार्ड व ओटीपी उपलब्ध करवाकर वारदात को अंजाम देने में की थी मदद।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 6 जून । 3 फरवरी को थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम एक व्यक्ति ने एक शिकायत के माध्यम से बताया कि वह विदेशी मुद्रा के विनिमय का कार्य करता है। 2 फरवरी को इसे व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने विदेशी मुद्रा खरीदने की बात कहकर इसे यूनिटेक बिजनेस ज़ोन, सैक्टर-50, गुरुग्राम बुलाया। यह 20,000 यूएस डॉलर तथा 3,000 यू.के. पाउंड लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचा, जहां एक व्यक्ति ने स्वयं को अभिषेक बताकर विदेशी मुद्रा प्राप्त कर ली तथा भुगतान लाने का बहाना बनाकर फरार हो गया। बाद में उक्त व्यक्ति का मोबाइल फोन भी बंद मिला। इसको न तो इसकी विदेशी मुद्रा वापस मिली और न ही उसकी कीमत का भुगतान किया गया। प्राप्त शिकायत पर थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए वारदात में शामिल विपिन (उम्र 35 वर्ष, शिक्षा बीटेक) निवासी सैक्टर-4, जिला हिसार (हरियाणा) को 5 जून को सैक्टर-4, हिसार से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त धोखाधड़ी की वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल नंबर/सिम कार्ड उपरोक्त अभियोग में अन्य आरोपी राकेश के नाम पर था।आरोपी राकेश ने उक्त सिम कार्ड आरोपी विपिन को 1हजार रुपये में दिया था। आरोपी विपिन ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने उक्त सिम कार्ड को अपने मोबाइल फोन में चलाकर उससे प्राप्त ओटीपी एक अन्य व्यक्ति को उपलब्ध करवाया था, जिसके माध्यम से व्हाट्सएप लॉगिन कर शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने यह भी बताया कि ओटीपी उपलब्ध करवाने के एवज में उसे 50,000 रुपये प्राप्त हुए थे।

इस अभियोग में एक आरोपी राकेश कुमार को 13 फरवरी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, ठगी से प्राप्त धनराशि तथा धोखाधड़ी के नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

विदेशी मुद्रा के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार। आरोपी ने ठगी करने वाले आरोपियों को सिम कार्ड व ओटीपी उपलब्ध करवाकर वारदात को अंजाम देने में की थी मदद। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 6 जून । 3 फरवरी को थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम एक व्यक्ति ने एक शिकायत के माध्यम से बताया कि वह विदेशी मुद्रा के विनिमय का कार्य करता है। 2 फरवरी को इसे व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने विदेशी मुद्रा खरीदने की बात कहकर इसे यूनिटेक बिजनेस ज़ोन, सैक्टर-50, गुरुग्राम बुलाया। यह 20,000 यूएस डॉलर तथा 3,000 यू.के. पाउंड लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचा, जहां एक व्यक्ति ने स्वयं को अभिषेक बताकर विदेशी मुद्रा प्राप्त कर ली तथा भुगतान लाने का बहाना बनाकर फरार हो गया। बाद में उक्त व्यक्ति का मोबाइल फोन भी बंद मिला। इसको न तो इसकी विदेशी मुद्रा वापस मिली और न ही उसकी कीमत का भुगतान किया गया। प्राप्त शिकायत पर थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए वारदात में शामिल विपिन (उम्र 35 वर्ष, शिक्षा बीटेक) निवासी सैक्टर-4, जिला हिसार (हरियाणा) को 5 जून को सैक्टर-4, हिसार से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त धोखाधड़ी की वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल नंबर/सिम कार्ड उपरोक्त अभियोग में अन्य आरोपी राकेश के नाम पर था।आरोपी राकेश ने उक्त सिम कार्ड आरोपी विपिन को 1हजार रुपये में दिया था। आरोपी विपिन ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने उक्त सिम कार्ड को अपने मोबाइल फोन में चलाकर उससे प्राप्त ओटीपी एक अन्य व्यक्ति को उपलब्ध करवाया था, जिसके माध्यम से व्हाट्सएप लॉगिन कर शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने यह भी बताया कि ओटीपी उपलब्ध करवाने के एवज में उसे 50,000 रुपये प्राप्त हुए थे। इस अभियोग में एक आरोपी राकेश कुमार को 13 फरवरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, ठगी से प्राप्त धनराशि तथा धोखाधड़ी के नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 7, 2026