बिंदकी: भाऊपुर के समीप पुलिस मुठभेड़ में एक वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त घायल होकर गिरफ्तार, चोरी का कॉपर व तमंचा बाइक से बरामद
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत भाऊपुर गांव के समीप गुरुवार तथा शुक्रवार की मध्य रात करीब 2:00 बजे पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक वांछित हिस्ट्री शीटर अभियुक्त अली रजा निवासी चौडगरा थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर के बाएं पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। उसके पास से चोरी का कॉपर तथा तमंचा व बाइक बरामद हुई। कानूनी कार्रवाई की गई।