डुमरा: सीतामढ़ी में जलजमाव के स्थायी समाधान की दिशा में पहल, विधायक सुनील कुमार 'पिंटू' ने मंत्री नीतीश मिश्रा से की मुलाकात
सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील कुमार 'पिंटू' ने बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से शिष्टाचार भेंट कर सीतामढ़ी नगर में जलजमाव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की।