कुम्भराज: मृगवास पुलिस ने तलाबडा रोड से ₹2.5 लाख के गांजे के साथ एक तस्कर को पकड़ा, बाइक जब्त
Kumbhraj, Guna | May 24, 2026 कुंभराज की मृगवास थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा है। 24 मई को थाना प्रभारी ने बताया, बीती रात को सूचना पर तलाबडा रोड से गांजा तस्कर संतोष मीणा ग्राम मूसरैली थाना चाचौड़ा को गिरफ्तार किया। उसके पास ढाई लाख रुपए का 5 किलो 142 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त की है। मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है।