गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया नगर निगम ने धामी टोला में अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण
गया नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है।सड़को पर अवैध तरीके से खोले हुए दुकानों और दुकानों के द्वारा सड़को पर अतिक्रमण किए जाने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही थी।शहर के धामी टोला में सोमवार की दोपहर 1 बजे अतिक्रमण के विरुद्ध बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया।वहीं दुबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई है।