आंवला: आंवला न्यायालय में फर्जी वकालतनामा लगाने का आरोप, अधिवक्ता ने शपथ पत्र देकर निरस्त करने की मांग की
Aonla, Bareilly | May 23, 2026 आंवला स्थित उपजिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में एक अधिवक्ता का फर्जी वकालतनामा लगाए जाने का मामला सामने आया है।अधिवक्ता ने शपथ पत्र देकर इस वकालतनामे को धोखाधड़ी से लगाया गया बताया हैऔर इसे निरस्त करने की मांग की है।अधिवक्ता हरिजेन्द्र सिंह यादव ने शनिवार को सुबह11बजे बताया कि उनके नाम से जो वकालतनामा प्रस्तुत किया गया है, वह अन्य अधिवक्ता द्वारा लगाया गया है।