बीकानेर: गलत इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत के मामले में सहमति बनने पर परिजनों ने लिया शव, हटाया मोर्चरी के आगे से धरना
बीकानेर। गलत इन्जेक्शन लगने के बाद युवक की मौत के मामले में सहमति बनने के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर ले लिया है। इस मामले में नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी,जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मेघवाल भी मृतक के परिजनों के धरने पर पहुंचे।