मोहनलालगंज: बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग ने सख्ती दिखाई, राज ढाबा का कनेक्शन काटा
मोहनलालगंज विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत गोसाईंगंज सबडिवीजन क्षेत्र में बिजली विभाग ने बकाया वसूली को लेकर कार्रवाई की। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ने कलेक्शन टीम और विद्युत विच्छेदन दल के साथ राज ढाबा का निरीक्षण किया। इस दौरान बिजली बिल का बकाया मिलने पर ढाबे का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया।