गोवर्धन: बरसाना-गोवर्धन मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई रोडवेज बस, हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल
जैसे ही बस भगौसा के पास पहुँची, अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे यात्रियों में कोहराम मच गया।हादसे में घायल होने वालों में बिहार की रहने वाली पलवी, करौली के बालचंद, शेरगढ़ के रामनिवास और गाजीपुर के शिवजी गुप्ता समेत अन्य यात्री शामिल हैं।