कामडारा: 6 घंटे में अपहरण का खुलासा: नगड़ी से आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा सकुशल बरामद
Kamdara, Gumla | May 20, 2026 नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में कुरकुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मोनी महली बसिया थाना क्षेत्र के कुरूम गांव का निवासी है।एक गांव की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक बेटी को आरोपी भगाकर ले गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।