बिंदकी: बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की महापंचायत हुई
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की महापंचायत हुई। जिसमें यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा अधिकारी किसानों की समस्याएं नहीं सुन रहे यह बर्दाश्त नहीं होगा। समस्याएं हल नहीं हुई तो आंदोलन होगा सड़कों पर उतरकर ईंट से ईंट बजाने का काम होगा।