भादरा: किशोरी को भगा कर ले जाने पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज
भादरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला ने भादरा थाना में मामला दर्ज कराया है कि कि उसकी नाबालिक पुत्री को आरोपित विनोद पुत्र भागीरथ निवासी महराना भगाकर ले गया। आरोपित विनोद व उसकी माता रामप्यारी ने उसकी नाबालिक पुत्री को बंधक बनाकर रखा। आरोपित विनोद द्वारा उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। भादरा पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है