धार: उज्जैन में लैंड पूलिंग एक्ट के विरोध में धार जिले से 500 से अधिक किसान ट्रैक्टरों से होंगे शामिल
Dhar, Dhar | Nov 16, 2025 उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य शहरों में विकास परियोजनाओं के नाम पर किसानों की भूमि अधिग्रहण का विरोध बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम मेंन18 नवंबर से धार्मिक नगरी उज्जैन में किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इस आंदोलन में भारतीय किसान संघ के बैनर तले धार जिले से भी 500 से अधिक कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से उज्जैन पहुंचकर शामिल होंगे।