धार: किशोरी से दुष्कर्म कर भागा आरोपी, गर्भ ठहरने पर मामला खुला, कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया
Dhar, Dhar | Nov 16, 2025 किशोरी से दुष्कर्म कर भागा आरोपी,गर्भ ठहरने पर खुला पूरा मामला, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस।धार कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पाडलिया में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई और परिजनों को उसकी हालत पर संदेह हुआ। जब परिवार ने पूछताछ की तो किशोरी ने पूरा घटनाक्रम बताया।